पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ में दो तस्कर घायल
उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़ हुई है। रुद्रपुर के काशीपुर में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हो गए। दोनों तस्करों को पैर में गोली लगी, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान दो अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो तस्करों, इब्राहिम और आरिफ ठाकुरद्वारा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। फरार तस्करों की पहचान इकबाल उर्फ भूरा और अफजाल के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिलने पर काशीपुर पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर देर रात तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। जैसे ही तस्करों ने पुलिस को देखा, वे भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल हो गए।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं और एक गौवंश को मुक्त कराया गया है। घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं, और इस मामले में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना