बदरीनाथ के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिलाओं की मौत
उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ धाम के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान से आईं दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। दोनों महिलाएं शुक्रवार तड़के कुंड में स्नान कर रही थीं। लगातार डुबकी लगाने के दौरान दोनों अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (63) पत्नी मदन और रामू देवी (71) पत्नी अमर, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं और इसी दौरान कुंड के भीतर बेहोश हो गईं।
थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों महिलाओं को बेहोशी की हालत में तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद तीर्थ क्षेत्र में शोक का माहौल है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना