हल्द्वानी में गौला नदी के उफनाने से काठगोदाम गौला पुल में आवाजाही बंद
हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों में सभी गाड़, गधेरे और नदियाँ उफान पर हैं।
इस सीजन में गौला नदी में 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो तटवर्ती इलाकों के लिए गंभीर संकट का संकेत है। भारी पानी के बहाव के चलते काठगोदाम पुल में यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
इसके अलावा, शेरनाला नाले में अत्यधिक पानी के बहाव के कारण हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग भी बंद हो गया है। रानीबाग HMT लमजाला को जाने वाले रास्ते पर एक बड़े पेड़ के गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
काठगोदाम पुलिस टीम और चौकी प्रभारी फिरोज आलम ने मौके पर पहुंचकर JCB से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया और यातायात को सुचारू किया। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे मार्ग पर किसी भी असुविधा के लिए धैर्य बनाए रखें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना