UKPSC बड़ा अपडेट: प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं अचानक स्थगित
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रवक्ता भर्ती से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि इन परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा के अनुसार, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) समूह-ग, सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा 2025 के अंतर्गत 9 मई को प्रस्तावित भौतिक शास्त्र (Physics) तथा 10 मई को निर्धारित नागरिक शास्त्र (Civics) की परीक्षाएं आयोजित होनी थीं। हालांकि, अपरिहार्य कारणों के चलते दोनों परीक्षाओं को अगली सूचना तक टाल दिया गया है।
गौरतलब है कि इन परीक्षाओं का उल्लेख हाल ही में जारी परीक्षा कैलेंडर में भी किया गया था। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नई तिथियों और आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना