हल्द्वानी के इस इलाके में मिला अज्ञात शव, सनसनी
हल्द्वानी में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब कोतवाली क्षेत्र के मंडी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी विजय मेहता के अनुसार, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना