उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल और इंटर मीडिएट का परीक्षाफल इस दिन होगा घोषित
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा।
रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई बैठक मे निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की।
सभापति ने बताया 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। बैठक में सचिव वीपी सिमल्टी, अपर सचिव बीएम एस रावत और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना