उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ्ट पर लगाई मुहर
देहरादून। समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को उत्तराखंड मंत्रि मंडल ने स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
रविवार शाम को हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने यूसीसी ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगाई। इसके बाद अब 5 से 8 फरवरी तक आहूत होने वाले सदन के पटल पर यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट रखा जाएगा। बता दें कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित कमेटी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ड्राफ्ट के दस्तावेज सौंपे थे।
इसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि धामी सरकार यूसीसी को लागू कर देगी। इसे लागू करने से उत्तराखंड यूसीसी अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके लिए 24 घंटे के भीतर धामी मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक आहूत की गई।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना