उत्तराखंडः शासकीय और अशासकीय संस्थानों में दो दिन रहेगा अवकाश
उत्तराखंड में जुलाई माह में दो सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यह अवकाश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने मतदान के दिनों में संबंधित क्षेत्रों में लागू रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे—पहला चरण 24 जुलाई और दूसरा चरण 28 जुलाई को होगा।
इन दोनों तारीखों को मतदान से संबंधित विकास खंड क्षेत्रों में सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अर्ध सरकारी निकाय तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही इन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी, कारीगर और मजदूरों को भी मतदान के लिए अवकाश दिया जाएगा।
चुनाव के दिन संबंधित क्षेत्रों में कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। सरकार का यह कदम सुनिश्चित करेगा कि अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग ले सकें।
गंगा किनारे नवजात समेत दो बच्चियों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी में स्पा सेंटर और होटलों पर पुलिस की सघन चेकिंग, 15 से अधिक ठिकानों पर जांच, 14 संदिग्धों से पूछताछ