उत्तराखंड- एसएसबी ने इस विधायक के भाई को अवैध कारतूसों समेत किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के चम्पावत जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई और चालक को अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बनबसा में की है। यहां रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को 40 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
एसएसबी ने सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद, सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना