उत्तराखंड में इस दिन तक बदला रहेगा मौसम, जारी हुआ अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में होली से पहले मौसम के बरवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, जनपदों में बरसात और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपद में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 20 और 21 मार्च को मौसम शुष्क रहने के साथ 22 मार्च को उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बरसात और उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात भी हो सकता है।
साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, तथा पिथौरागढ़, जनपदों में 23 मार्च को हिमपात और बरसात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के शेष जनपदों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जनपदों में 19 मार्च को कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त करते हुए कहीं-कहीं जान माल की हानि होने की भी संभावना जताई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना