उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाके कोहरे की आगोश में रहेंगे।
मौसम विभाग बरसात और बर्फबारी तथा कोहरा छाने की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 तथा 31 दिसंबर को बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग के अलावा बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम विभाग ने नववर्ष 1 जनवरी को बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में 3000 फीट से ऊपर के क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी होने की भी बात की है।
जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 31 दिसंबर को बरसात और बर्फबारी होने का भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। जिसके चलते समूचे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है तथा शीत लहर चलने से लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना