उत्तराखंडः कार और ट्रॉली की भीषण टक्कर, महिला की गई जान
उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन प्रदेश में हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोग जान गंवा रहे हैं। ताजा हादसा कुमाऊं मंडल में हुआ है। यहां ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में शनिवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे में नेपाल मूल की महिला की मौत हो गए जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह साढ़े चार बजे हुआ। दिल्ली से कार में सवार महिला समेत चार लोग नेपाल जा रहे थे। किच्छा के पास सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। तीन घायलों को उपचार चल रहा है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना