उत्तराखंडः पुराने खंडहर से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव पुराने खंडहर के अंदर पाया गया और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस हत्या की संभावना पर संज्ञान ले रही है।
घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और एसएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने और मामले की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है। शव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की है, जबकि शव जिस स्थान पर मिला वह देहात पुलिस क्षेत्र में आता है।
मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल मौजूद हैं और मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर