उत्तराखंडः खनन ट्रैक्टर से कुचले जाने से युवक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा
देहरादून। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
मृतक की पहचान शुभम गैरोला के रूप में हुई है। मृतक जयपुर में एक होटल में नौकरी करते थे और इन दिनों घर पर आए हुए थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
अस्पताल से घर लौट रही युवती को रास्ते में रोका! कार में झांकने को कहा, फिर की अश्लील हरकत
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा