उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

ख़बर शेयर करें 👉

पूर्व विधायक व उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनैतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि, कैलाश गहतोड़ी 2017 और 2022 में चंपावत से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ी थी।

इसके बाद उन्हें राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।  वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, उन्होंने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।