उत्तराखंड में फिर सड़क पर मातमः खाई में गिरी कार, पांच जिंदगियां पलभर में खत्म

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को अनियंद्घित कार खाई में जा गिरी, इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने पांच शव खई से निकाल लिए हैं। जबकि एक घायल को अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग छह-सात लोग सवार थे। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ  की रेस्क्यू टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं।