टीवी देखने पर टोका तो नानी के घर से लापता हुई छात्रा, तलाश
हल्द्वानी के निकटवर्ती हल्दूचौड़ में एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। नाना के घर आई इस छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांट लगाई तो वह घर छोड़कर चली गई। ढूंढखोज के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी नौंवी की छात्रा जयपुर खीमा गांव में अपने ननिहाल छुट्टी बिताने आई थी।
बताया जाता है कि शुक्रवार को वह कमरे में टीवी देख रही थी। इस बात पर परिजनों ने उसे डांट दिया और पढ़ाई करने की बात कही। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना