बरेली से स्मैक लेकर आ रही थी महिला तस्कर, एसटीएफ ने पकड़ी
देहरादून। एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. और जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लाखों की कीमती स्मैक के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में नर्स की इंटरशिप कर रही थी।
सोमवार को एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना जी आर पी जनपद देहरादून स्थित रेलवे स्टेशन से थाना जी आर पी के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता से 96 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आई थी। जिसको वह उत्तरकाशी सप्लाई करती थी व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करवाती थी। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना