हल्द्वानी- रेलवे ट्रैक किनारे मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुक्रवार सुबह एक रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, शव पोल संख्या 82/2बी और 82/3 के बीच, बनभूलपुरा फाटक से लगभग 200 मीटर लालकुआं की ओर रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। मृतका की उम्र करीब 65 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके। शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हादसा, आत्महत्या, या किसी अन्य कारण से हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, और आसपास के थानों को सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जीआरपी और सिविल पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। फिलहाल हर संभव एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना