हल्द्वानी में मजदूर की झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर खाक
हल्द्वानी में गुरूवार को भीषण अग्निकांड हो गया। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बजूनियाहल्दू कठघरिया में आज सुबह एक मजदूर की झोपड़ी में आग लगने से उसका सारा सामान जलकर राख हो गया।
वेदपाल नामक मजदूर की झोपड़ी में लगी आग के कारण उसकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। आग लगने की घटना के बाद ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार और स्थानीय पटवारी को सूचना दी।
अधिकारियों ने नुकसान का आकलन करने का आश्वासन दिया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ग्राम प्रधान मनीष आर्य मजदूर की मदद में जुटे हुए हैं और उसे हरसंभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।
उत्तराखंडः काम से गायब रहे वीडीओ पर गिरी गाज, निलंबन
कैंची धाम मेला-2026: सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में
आईएमए पासिंग आउट परेड: महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, थलसेना और वायुसेना में एक साथ 14 अफसर शामिल
बात करने से किया इनकार, गुस्से में युवक ने महिला पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान
रुद्रपुर में STF का बड़ा धमाका, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी धर दबोचे