दिल्ली से लौट रही बस ट्राली से टकराई, चालक की मौत
उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी डिपो की बस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के पास एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। यह हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब बस चालक को अचानक नींद आ गई और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
हादसे में बस चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


आईआईटी रुड़की में सनसनी! छात्र की मौत से संस्थान परिसर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड में मौसम की दस्तक से मचेगी ठिठुरनः 7 जिलों में बारिश, चोटियों पर बर्फबारी
अस्पताल परिसर बना कत्लगाह! मोबाइल कारोबारी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल
कांग्रेस नेता के भाई-भतीजों पर संगीन आरोप, फार्म हाउस में दो युवकों की पिटाई, जान से मारने की धमकी