हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में कार खाई में समाई, एक की गई जान
हल्द्वानी नैनीताल मार्ग में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बल्दियाखान के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 12 बजे उस समय हुई, जब बरेली के पर्यटक नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों ने खाई में गिरने की जोरदार आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायल पर्यटकों को तुरंत नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक पर्यटक की मौत हो गई।
घायलों में 17 वर्षीय युवराज (सिटी सब्जी मंडी, बरेली), 18 वर्षीय पारस रस्तोगी (बड़ा बाजार, बरेली), और 42 वर्षीय आलोक सक्सेना (सिटी सब्जी मंडी, बरेली) शामिल हैं। हादसे में मृतक पर्यटक की पहचान 26 वर्षीय मौजूम (बड़ा बाजार महौला खननू, बरेली) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष तल्लीताल, रमेश बोहरा ने बताया कि पर्यटक नैनीताल की सैर के बाद बरेली लौट रहे थे। जोलीकोर्ट क्षेत्र में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया। हादसे में घायल सभी पर्यटकों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घर की छत पर मिला 17 वर्षीय छात्रा का शव, मचा कोहराम; पुलिस जांच जारी
सड़क खोलने को लेकर बवाल, कर्मचारियों से मारपीट का आरोप; कई पर मुकदमा
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप! उफनती अलकनंदा-मंदाकिनी से दहशत, सड़कें बंद
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चालक की मौत
नैनीताल की शांति में अब हॉर्न बना तो मुसीबत! 1 अगस्त से लागू होगा नो हॉर्निंग जोन