दुःखद- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
हल्द्वानी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास हुई। हल्द्वानी से तीनपानी की ओर जा रही बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार युवक नरेश राजपूत (19) ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार युवक ओपी मणि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। ये हादसा बेहद दुखद है, और यह सवाल उठाता है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक की जान गई और दूसरे की जिंदगी मुश्किलों में घिरी है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना