नैनीताल हाईवे में सिलिंडर से भरा ट्रक खाई में गिरा, तीन लोग सुरक्षित निकाले
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में देर रात एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। ज्योलीकोट क्षेत्र में सिलिंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रक (यूके 04 सीबी 3098) भवाली से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, जब ट्रक चालक को हल्की सी झपकी आ गई और वह ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक की चपेट में एक सीज पिकअप भी आई, जो सड़क के किनारे खड़ी थी, और वह भी खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों व्यक्तियों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा के मुताबिक, ट्रक में सवार लोग गोविंद सिंह गुरना (पिथौरागढ़), तितेंद्र सिंह (पाली कनालीछीना, पिथौरागढ़), और मोहित जकरिया (मोटाहल्दू, भगवानपुर हल्द्वानी) थे। तीनों लोग सुरक्षित हैं और उन्हें निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया।
इस दुर्घटना में ट्रक में खाली सिलिंडर भरे होने के कारण कोई बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू अभियान में ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी, और होमगार्ड ओम प्रकाश शामिल थे।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना