असंतुलित होकर पेड़ से गिरी महिला, हुई मौत
हल्द्वानी। एक दुखद घटना में 45 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। महिला चारा पत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, लेकिन अचानक संतुलन खोने के कारण वह नीचे गिर गई।
उसे गंभीर हालत में नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला की पहचान अल्मोड़ा निवासी गीता पत्नी जगदीश चन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


उत्तराखंड में मौसम की दस्तक से मचेगी ठिठुरनः 7 जिलों में बारिश, चोटियों पर बर्फबारी
अस्पताल परिसर बना कत्लगाह! मोबाइल कारोबारी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल
कांग्रेस नेता के भाई-भतीजों पर संगीन आरोप, फार्म हाउस में दो युवकों की पिटाई, जान से मारने की धमकी