हल्द्वानी: मामी से नाराज युवक ने पांच साल के बच्चे का किया अपहरण
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मामी से नाराज होकर उसका पांच साल का बेटा अगवा कर लिया। यह घटना तब हुई जब महिला ने अपने पति के भान्जे, इंद्रानगर निवासी अब्दुल खलिक से फोन पर बात करना बंद कर दिया था। खालिक इस बात से नाराज हो गया और शनिवार शाम को महिला के पांच साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।
महिला ने शुरू में खालिक से फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह बच्चे को कुछ देर में वापस भेज देगा। लेकिन जब रात के 10 बजे तक बच्चा घर वापस नहीं आया, तो महिला को शक होने लगा कि कहीं खालिक मासूम के साथ कुछ गलत न कर दे। चिंता में डूबी महिला तुरंत बनभूलपुरा पुलिस थाने पहुंची और अपनी चिंता जाहिर की।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और रातभर खालिक और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना