दुःखद- अधेड़ का रेलवे पटरी पर मिला शव, जताई जा रही ये संभावना
हल्द्वानी के निकटवर्ती मोटाहल्दू से एक दुःखद घटना सामने आई है, जहां बीती रात टहलने निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे पटरी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, और संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत रेलगाड़ी की चपेट में आकर हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन राम आगरी उर्फ बब्लू (53) पुत्र मोहन राम आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
मोती नगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। मौके पर पहुंची लालकुआं पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक कोल्ड ड्रिंक का वाहन चलाता था और उसकी छह बेटियां हैं, जिनमें से एक का विवाह हो चुका है। यह घटना देर रात की प्रतीत होती है, और संभव है कि वह रात को आवागमन करने वाली किसी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई है।
सड़क खोलने को लेकर बवाल, कर्मचारियों से मारपीट का आरोप; कई पर मुकदमा
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप! उफनती अलकनंदा-मंदाकिनी से दहशत, सड़कें बंद
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चालक की मौत
नैनीताल की शांति में अब हॉर्न बना तो मुसीबत! 1 अगस्त से लागू होगा नो हॉर्निंग जोन