भीमतालः ट्रैंक्युलाइज के बाद बाघ पिंजरे में कैद
उत्तराखण्ड के भीमताल में वन विभाग ने एक वयस्क बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पिंजरे में कैद किया है। सिलौटी नौकुचियाताल क्षेत्र में हाल ही में एक अज्ञात वन्यजीव के हमले में एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वन विभाग द्वारा हमलावर को काबू करने की कोशिशें तेज कर दी गई थीं।
बुधवार रात बाघ के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पिंजरे में बंद कर लिया। बाघ को रैस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है, जहां उसकी देखरेख की जाएगी।
इस क्षेत्र में हमलावर वन्यजीव के खौफ के कारण पिछले कुछ समय से स्थानीय लोग भयभीत थे। वन विभाग ने इस समस्या को हल करने के लिए पिंजरे और गश्त बढ़ा दी थी और करीब 30 कर्मचारियों की एक टीम को तैनात किया था।
महिला के घटनास्थल से खून और बाल के सैंपल लेकर देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजे गए थे। अब बाघ और गुलदार के सैंपल महिला के सैंपल से मिलाए जाएंगे ताकि यह पुष्टि हो सके कि इनमें से कौन सा वन्यजीव महिला की मौत का कारण बना।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना