उत्तराखंड निकाय चुनाव: प्रशासन ने स्थापित किया कंट्रोल रूम
उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने निर्वाचन संबंधी सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका संपर्क नंबर 05946 297729 है।
नोडल अधिकारी अनुलेखा ने जानकारी दी कि कंट्रोल रूम हल्द्वानी स्थित एम बी इंटर कॉलेज के रूम नंबर 17 में स्थापित किया गया है, जहां से निर्वाचन से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
यह कंट्रोल रूम चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी अपडेट्स और सहायता प्रदान करेगा। प्रशासन ने चुनाव के दौरान किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए यह कदम उठाया है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना