हल्द्वानीः मेयर और पार्षद कल लेंगे शपथ, तैयारियां तेज
उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में शपथ ग्रहण को लेकर शासन से आदेश जारी होने के बाद हल्द्वानी में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
हल्द्वानी नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर और पार्षद शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति की संभावना है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना