उत्तराखंड निकाय चुनाव की तैयारियां पूर्ण, पोलिंग पार्टियां रवाना
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। नैनीताल जिले के सात प्रमुख निकायों में मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज कंट्रोल रूम से नैनीताल, भवाली, भीमताल, लाल कुआं, हल्द्वानी, रामनगर और कालाढूंगी के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी गईं।
पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले मतदान किट का मिलान किया गया और उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनावी सामग्री सौंपी गई। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांति और निष्पक्षता से संपन्न हो सके। विशेषकर उन पोलिंग पार्टियों के लिए जो दूरस्थ इलाकों में तैनात हैं, उनके लिए बसों और टैक्सियों का संचालन सुनिश्चित किया गया है।
मतदान कल सुबह 8 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। यह चुनाव प्रक्रिया राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना