हल्द्वानीः इस कांग्रेसी नेता ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच हल्द्वानी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच, भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के करीबी और उनके प्रतिनिधि रहे सौरभ भट्ट को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।
सौरभ भट्ट अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए, जहां उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद अजय भट्ट और बीजेपी मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भा.ज.पा. में शामिल होने के बाद सौरभ भट्ट ने पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट को अपनी पूरी निष्ठा के साथ चुनाव जिताने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह घर वापसी से बहुत खुश हैं और भाजपा के साथ मिलकर नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। इस घटनाक्रम ने हल्द्वानी के राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, क्योंकि सौरभ भट्ट का कांग्रेस से भाजपा में आना कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक धक्का है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना